Smoking Se Kale hoto ka gharelu upachar

सिगरेट पीने से स्वास्थय पर तो बुरा असर पड़ता ही है साथ ही साथ होठ  भी काले पड़ने लगते है सिगरेट पीने के आलावा और भी कुछ कारण  है | ज्यादा चाय कॉफी पीने से होठो का रंग काला पड़ जाता है खासतौर पर जब अलग अलग मौसम में जैसे सर्दी - गर्मी में भी होठ काले और सूखने से लगते है | 





सिगरेट से होठ काले क्यों पड़ते है ?
                                                      वास्तव  में जब आप जलती हुई सिगरेट पीते है तो उससे आपके होठों का मेलेनिन ख़त्म हो जाता है जिससे आपके होठों  कालेऔर सूखने लगते है इस वजह से हमारे  होठों   में ऑक्सीज़न ख़त्म हो जाती है और यह ओठों का रंग बदलने में साबित होती है | 
मै आज आपको सिगरेट से काले हुए होठों के लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय बताऊंगा जिससे आपके होठों फिर से सही हो सकें | 


1. नीबू  और ग्लिसरीन 
                                 आप  अपने होठों को रोजाना नींबू से धीरे से रगड़ने पर  कालेपन को दूर करने में मदद मिलेगी, लेकिन यह आपके होंठों के लिए  कठोर हो सकता है, इसलिए  आप पहले ग्लिसरीन को अपने होंठों पर लगाएं। नींबू और ग्लिसरीन को धोने से पहले कम से कम दस मिनट के लिए लगा रहने दें। आप रात में भी ऐसा ही कर सकते हैं और अपने होठों पर नींबू रखकर सो सकते हैं।

2. बादाम तेल 
                    बादाम के तेल को क्रीम की एक बूंद के साथ अपने होठों पर लगाएं। यह आपके  होटों को मॉस्चराइज़्ड करेगा  और तेल की परत आपके होठों पर निकोटीन के दागों को बनने से रोकने में मदद करेगी। होठों पर आप बादाम का तेल या दूध की मलाई भी रोजाना लगा सकते हैं। 

3. शहद और एलोवरा 
                                शहद और एलोवेरा का मिश्रण इस काले होठों के लिए लिए बहुत ही कारगर है शहद होठों में नमी बनाये रखता है और वहीं एलोवेरा होठों को मॉस्चराइज़र करता है | 


4. संतरा और नीबू 
                            संतरे के छिलके का उपयोग होटों के कालेपन को दूर करता है इसके उपयोग से पहले आप संतरे के छिलके को बरीकी से पीस ले और शाद मिलकर होटों पर लगाए इससे आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते है | 

5. वैसलीन 
                आप अपने होठों पर नियमित रूप से वैसलीन लगाए |  यह होंठों को नमीयुक्त रखता है और आपके होठों के दाग-धब्बों को रोकने में मदद करता है।

वैसे होठों का कालापन दूर करने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय धूम्रपान छोड़ना है | अगर आपके  किसी तरह की कोई एलर्जी या कोई और समस्या  है तो इनमे से किसी उत्पाद का इस्तेमाल करने से बचे | दोस्तों आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो लाइक  करें और आपने दोस्तों में शेयर करे | 




             








       
                  










                                                      

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

karvachauth kyon manaya jata hai is se judi kahaniyan

E-mail or G-mail me kya difference hai