LPG Gas Cylinder Booking Kaise Kare
हेलो दोस्तों आपका इस ब्लॉग में स्वागत है| इस पोस्ट में आपको बताने बाला हूँ की गैस सिलिंडर बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे करें| आधुनिकता के इस दौर में आपको कहीं जाकर लम्बी लाइने लगाने की जरूरत नहीं है तो आज आप जानने बाले है की गैस सिलिंडर बुकिंग कैसे करें | मै इस पोस्ट को इंट्रेस्टिंग बनाने बाला हूँ इस लिए यह पोस्ट आप लगातार पढ़िए मै आज इस टॉपिक को आसान भाषा में समझाऊंगा और इस पोस्ट के माधयम से सही जानकारी देने का प्रयास करूंगा |
दोस्तों एलपीजी गैस सिलिंडर बुकिंग करने के कई तरीके है जैसे फ़ोन करके, SMS करके, व्हाट्सप्प करके तो चलिए में आपको एक एक करके इन सभी तरीकों के बारे में बताऊंगा |
| LPG गैस सिलिंडर बुकिंग कैसे करें |
1. फ़ोन करके गैस सिलिंडर बुकिंग करें
तो दोस्तों यह गैस बुकिंग करने का सबसे आसान तरीका है तो में आपको STEP BY STEP तरीके से बताने बाला हूँ कि फ़ोन से एलपीजी गैस सिलिंडर बुकिंग कैसे करनी है |
1. फ़ोन करके गैस बुकिंग के लिए सबसे पहले कॉल करने से पहले आप अपनी कूपन बुक बाहर निकल ले
2. फिर आपको अपने एरिया के IVRS नंबर की जरूरत पड़ेगी इसकेलिए आप अपनी कूपन बुक खोलें आपके एरिया का IVRS नंबर आपकी कूपन बुक के पहले पेज पैर लिखा हुआ है
3. अब आप IVRS नंबर पर कॉल करें आपका कॉल लगते ही आपको अपनी भाषा चुनने के लिए कहा जाता |
4. सिस्टम ग्राहक को STD कोड सहित डिस्ट्रीब्यूटर के टेलीफोन नंबर को दर्ज करने के लिए कहेगा |
5. फिर सिस्टम आपको उपभोक्ता संख्या दर्ज करने को कहेगा आपको उपभोक्ता संख्या आपकी कूपन बुक पैर लिखी हुई मिल जाएगी आपको उपभोक्ता संख्या दर्ज कर देनी है फिर इसके के बाद आपका एलपीजी गैस सिलिंडर बुक हो जायेगा |
SMS से सिलिंडर बुकिंग करें
तो दोस्तों यह LPG gas cylinder booking का दूसरा तरीका है यदि आप ऑनलाइन या फ़ोन करके गैस सिलिंडर बुक नहीं करना कहते है यह गैस सिलिंडर बुक करने का अच्छा तरीका हो सकता है
1. सबसे पहले आपको अपना फ़ोन का मस्सगे बॉक्स ओपन करना होगा |
2. उसके बाद आप क्रिएट ए न्यू मैसेज पर क्लिक करें
3. इसके बाद आपको कुछ इस तरह टाइप करना होगा | अपनी गैस एजेंसी का नाम ( HP, BHARAT, INDANE )<Space>Distributor Phone Number With STD Code<Space>उपभोक्ता नंबर” और शहर के IVR नंबर पर Send कर दे। इसके बाद आपका गैस सिलिंडर बुक हो जायेगा
4. इसके बाद आपको गैस एजेंसी से द्वारा एक massage आता है जिसमे आपको गैस सिलिंडर से सम्बंधित सारी जानकारी दी हुई होती है
व्हाट्सएप्प करके गैस सिलिंडर बुक करें
यह गैस बुकिंग करने का सबसे आसान तरीका है क्योकि आज कल सभी लोग व्हाटसएप का USE करते है इससे गैस सिलिंडर बुक करने में और भी आसानी होती है
1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में एक नंबर सेब करना है INDANE गैस बुकिंग के लिए नंबर 7588888824, BHARAT गैस बुकिंग के लिए नंबर 1800224344, HP गैस बुकिंग के लिए नंबर 9222201122 सेव करें और व्हाट्सएप्प में जाकर रजिस्टर्ड नंबर से Book या REFILL# लिखकर भेज दे इसके बाद आपका सिलिंडर बुक हो जायेगा |
तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी उम्मीद है आप गैस सिलिंडर बुक करना जान गए होंगे अगर जानकारी पसंद आयी हो तो जरूर शेयर करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें